Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 19 जनवरी। हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग द्वारा स्वामी विवेकानन्द जयंती (12 जनवरी) से महर्षि दयानन्द सरस्वती जयंती (12 फरवरी 2026) तक चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी “सूर्यनमस्कार अभियान-2026” के अंतर्गत आज दिनांक 19.01.2206 को पुलिस लाईन, गुरुग्राम में एक विशाल योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विकास अरोड़ा IPS, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के निर्देशानुसार में आज दिनांक 19.01.2026 को पुलिस लाईन, गुरुग्राम में आयोजित किए गए इस ‘सूर्यनमस्कार’ योगाभ्यास कार्यक्रम में गुरुग्राम पुलिस के ACP सुखबीर, ACP जय सिंह सहित गुरुग्राम पुलिस के थानों/चौकियों के प्रबन्धकों/इंचार्जों, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिजनों/बच्चों ने सूर्यनमस्कार की विभिन्न आवृत्तियों का उत्साहपूर्वक अभ्यास किया गया। पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों व उनके परिजनों/बच्चों द्वारा इस योगाभ्यास में पूरे जोश व उत्साह से शामिल होकर गुरुग्राम पुलिस ने शारीरिक फिटनेस व मानसिक शांति का भी सन्देश दिया।
इस अभियान का मुख्य लक्ष्य “हरियाणा बने स्वस्थ और खुशहाल” के स्लोगन को चरितार्थ करना है। पुलिस विभाग को विशेष रूप से इसलिए चिन्हित किया गया है ताकि व्यस्त जीवनशैली के बीच सुरक्षाकर्मी स्वयं को फिट रख सकें। इस अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवार को www.suryanamaskarharyana.in पोर्टल पर व्यक्तिगत पंजीकरण करके सर्टिफिकेट प्राप्त करने हेतु भी प्रोत्साहित किया गया।
इस अभियान के तहत गुरुग्राम की सभी पुलिस जोन्स (पूर्व, पश्चिम, दक्षिण, मानेसर व यातायात) के सभी थानों/चौकियों की टीमों द्वारा भो नियमित रूप से इस विशेष अभियान के तहत ‘सूर्यनमस्कार’ योगाभ्यास किया जा रहा है। यह अभियान 12 फरवरी 2026 तक जारी रहेगा। आने वाले दिनों में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित कार्यक्रम और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सूर्यनमस्कार की विशेष झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी।
“हर दिन योग, हर दिन नई शुरुआत” के संकल्प के साथ गुरुग्राम पुलिस इस अभियान में अपनी शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित कर रही है ताकि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके।










