Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 20 जनवरी। गुरुग्राम यातायात पुलिस गणतंत्र दिवस के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह गणतंत्र दिवस पर गुरुग्राम में तिरंगा फहराएंगे। इसको देखते हुए गुरुग्राम पुलिस और यातायात पुलिस अतिरिक्त रूप से तैयार रहेगी।
डीसीपी यातायात पुलिस ने आज बताया कि गणतंत्र दिवस पर लोगों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े इसके लिए यातायात पुलिस और गुरुग्राम पुलिस ने बैठक कर रोडमैप भी तैयार कर लिया है। दिल्ली की तर्ज पर गुरुग्राम जिले में भी 22 जनवरी को शाम 5 बजे से 23 जनवरी तक दोपहर डेढ़ बजे तक और इसी तरह से 25 जनवरी को शाम 5 बजे से 26 जनवरी तक दोपहर डेढ़ बजे तक व्यवासायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।



