Bilkul Sateek News
फरीदाबाद, 21 जनवरी। फरीदाबाद में होली चाइल्ड स्कूल की एक बस ने बाइक सवार छात्रों को टक्कर मारी है। जिसमें तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक छात्र की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
हादसा सेक्टर 16 मंडी के पास हुआ है। हादसे में घायल तीनों छात्र सरकारी स्कूल के बताए जा रहे हैं। तीनों छात्र बाइक से स्कूल जा रहे थे। घायल सूरज और प्रथम 11वीं क्लास के छात्र है, जबकि हर्ष नौवीं क्लास का छात्र है। छात्र प्रथम की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जबकि अन्य दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने छात्रों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। मौके पर पहुंचे परिजनों का कहना है कि स्कूल बसें तेज स्पीड से चलती हैं और दूसरों को रास्ता भी नहीं देती हैं। परिजनों की मांग है कि बस चालक पर सख्त कार्रवाई की जाए और उसका मेडिकल भी करवाया जाए।
बताया जा रहा है बस में सवार अन्य छोटे बच्चों के चलते पुलिस ने चालक को बस समेत जाने दिया है।



