Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 27 जनवरी। फरीदाबाद के बीके अस्पताल परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब मोर्चरी से कुछ ही दूरी पर बने एक ट्यूबवेल के कमरे से नर कंकाल मिलने की सूचना सामने आई। पिछले 2 साल से ये कमरा बंद पड़ा हुआ था। पुलिस ने मुताबिक कंकाल कई टुकड़ों में मिला है। जिसको पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस को दी सूचना –
पुलिस जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि उनको बीके अस्पताल के सीएमओ जयंत आहूजा की तरफ से सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर ट्यूबवेल के कमरे के अंदर से नर कंकाल को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि कंकाल टुकड़ों में पड़ा हुआ था। सभी टुकड़ों को एकत्रित करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक यह पता नही चल पाया है कि कंकाल किसका है और वह यहां पर कैसे पहुंचा।
बंद पड़ा था कमरा –
जिस ट्यूबवेल के कमरे के कंकाल को बरामद किया गया है, वो पिछले 2 साल से बंद पड़ा हुआ था। पेड़ और झाड़ियों के बीच में होने के कारण उस तरफ कोई नहीं जाता है। अस्पताल के एक कर्मचारी ने कमरे में कंकाल होने की सूचना सीएमओ को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया।
फॉरेंसिक जांच खोलेगी रहस्य –
उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद पता चल पाएगा कि जो कंकाल बरामद हुआ है वह कितना पुराना है और इसके पीछे किसी आपराधिक घटना की संभावना है या नहीं। पुलिस अस्पताल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया जा सके।
पोस्टमार्टम के लिए रखवाया –
पुलिस ने कंकाल को पॉलिथीन में भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी मे रखवा दिया है। जहां पर उसका पोस्टमार्टम किया जाना है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कई सवालों के जबाव मिल पाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्वीपर ने दी जानकारी –
बीके अस्पताल के CMO डॉ जयंत आहूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि वो ऑफिस में बैठे हुए थे। उनके स्वीपर ने उनको कंकाल के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को कॉल करके इसकी जानकारी दी। पुलिस अपना काम कर रही है, आगे जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।




