Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 28 जनवरी। पिछले एक महीने से जॉब सिक्योरिटी पोर्टल में खामी आने के चलते एक्सपीरियंस लैटर नहीं मिलने की समस्या को लेकर फरीदाबाद सिविल अस्पताल में आज करीब 261 स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर बैठ गए। हड़ताल पर बैठते ही मरीजों को समस्याओं का सामना करता देख सीएमओ जयंत अहूजा तुरंत हड़ताल पर बैठे कर्मियों से बातचीत करने पहुंचे।
जॉब सिक्योरिटी पोर्टल के तहत एक्सपीरियंस लैटर के लिए अधिकारियों के चक्कर काटकर परेशान स्वास्थ्य कर्मियों और सीएमओ के बीच काफी बहस हुई।
हड़ताल का असर सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों पर देखने को मिला और दूरदराज से इलाज करवाने आए मरीज या उनके तमीरदार काफी परेशान दिखाई दिए।
सीएमओ और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच काफी बहसबाजी होने के बाद सीएमओ ने चेतावनी दी कि यदि ऐसे ही हड़ताल जारी रही तो हड़तालियों पर सख्त कार्रवाई करनी पड़ेगी।
वहीं, कर्मचारी बोले कि जब तक उन्हें एक्सपीरियंस लैटर नहीं मिलेगा और उनकी जॉब की सिक्योरिटी की श्योरिटी नहीं होगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
इस असमंजस स्थिति के कारण अब तक फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में मरीज पिस रहे हैं। जिनका इलाज नहीं हो पा रहा है और उन्हें समझ नहीं आ रहा इसमें उनका क्या कसूर।



