
Image source : social media
Bilkul Sateek News
चंडीगढ़: नए साल 2025 का आगाज हो गया है। दुनियाभर के साथ ही भारत में भी नए साल का जश्न जमकर मना। चंडीगढ़ में युवाओं का जोश हाई था। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। बावजूद, शहर में लगभग 119 अलग-अलग तरहर की घटनाएं सामने आई हैं।
पुलिस के अनुसार नए साल की रात में बिना परमिशन के पटाखे जलाने के दो मामले सामने आए। हुड़दंग मचाने के 9, आगजनी के तीन, 20 सड़क हादसे, मारपीट-झगड़े के 41 और अन्य करीब 44 तरह की अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं।
ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीने वाले करीब 50 से ज्यादा वाहन चालकों के चालान भी काटे। चंडीगढ़ में रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक पुलिस कंट्रोल रूम में कुल 403 फोन आए। कई जगहों पर एंबुलेंस भी भेजी गई।