file photo source: social media
Bilkul Sateek News
चंडीगढ़, 1 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किया गया बजट विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने वाला एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है।
सीएम सैनी ने प्रतिक्रिया के महत्वपूर्ण अंश…
बजट के तीन मुख्य विजन रफ्तार, क्षमता और सब का साथ
इस जनकल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री का हार्दिक आभार
वित्त वर्ष 2027 के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक पूंजीगत व्यय और सिटी इकोनामिक रीजन का विकास हरियाणा जैसे औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर केंद्रित राज्य की प्रगति को देगा नई उड़ान
बजट में एमएसएमई क्षेत्र के लिए 10000 करोड़ रुपये का प्रावधान हरियाणा के लिए होगा लाभकारी सिद्ध
15 पुरातात्विक स्थलों के विकास से हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहरों जैसे कि राखीगढ़ी को मिलेगी वैश्विक पहचान
एआई और क्वांटम मिशन में निवेश गुरुग्राम को ग्लोबल टेक हब के रूप में देगा और मजबूती
हरियाणा के लवणीय और जलभराव वाली भूमि के सुधार के लिए केंद्रीय सहायता का प्रावधान राज्य के किसानों के लिए होगा वरदान साबित
बजट में कृषि क्षेत्र के लिए आवंटन बढ़ाना और डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन पर ज़ोर देकर किसानों की आय बढ़ाने की सकारात्मक पहल
बजट में देश में बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाने तथा साथ हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का भी किया गया प्रावधान
रक्षा क्षेत्र में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट, कैंसर रोगियों के लिए 17 दवाएं सस्ती और निजी आयात पर शुल्क से छूट भी है बजट में शामिल
यह बजट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में होगा एक निर्णायक कदम



