गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अपराध से अर्जित संपत्ति से सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर किया गया ध्वस्त।
गांव खांडसा, गुरुग्राम निवासी अपराधी रिक्की द्वारा फेज-4 सैक्टर-37, गुरुग्राम में HSIIDC की 03 बीघा जमीन पर टीम शेड डालकर पार्किंग बनाके किया हुआ था अवैध कब्जा।
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 5 फरवरी: गुरुग्राम पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के अंतर्गत एक बार फिर प्रभावी कार्यवाही करते हुए सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके बनाए गए निर्माण को ध्वस्त किया गया है। यह कार्यवाही अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों पर अंकुश लगाने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
गुरुग्राम पुलिस द्वारा ऐसे अपराधियों की पहचान करके उनका खाका तैयार किया गया है, जो आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहते हुए अवैध व अनैतिक तरीकों से संपत्ति अर्जित करते हैं तथा उसी के बल पर निरंतर अपराधों को अंजाम देते हैं। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध उनकी अवैध संपत्तियों को चिन्हित करके उन्हें नष्ट/ध्वस्त करने की नीति के तहत सख्त व ठोस कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में कल दिनांक 04.02.2026 को गुरूग्राम पुलिस की मानेसर जोन के पुलिस थाना सैक्टर-37, गुरुग्राम द्वारा एक कुख्यात एवं आदतन अपराधी के अवैध कब्जे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
आरोपी/अपराधी का संक्षिप्त विवरण: आरोपी/अपराधी रिक्की (उम्र-29 वर्ष) पुत्र मदन हलवाई, निवासी गांव खाण्डसा, थाना सैक्टर-37, जिला गुरुग्राम का स्थाई निवासी है, यह आवारा किस्म के लोगों के संपर्क में आकर अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। लड़ाई-झगड़ा, लोगों में भय उत्पन्न करने, हत्या, हत्या के प्रयास तथा अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराधों में लगातार इसकी संलिप्तता रही है। आरोपी शातिर एवं चालाक प्रवृत्ति का है तथा कई बार जेल जा चुका है।
अवैध कब्जे का विवरण: पुलिस द्वारा एकत्रित की गई सूचनाओं एवं तथ्यों से यह सामने आया कि आरोपी ने प्लॉट नंबर 50 फेज-4 सैक्टर-37, गुरुग्राम स्थित HSIIDC, गुरुग्राम की लगभग 03 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके टीन शेड डालकर पार्किंग बना रखी थीं, जिनसे उसे अनैतिक व अनुचित लाभ प्राप्त हो रहा था।
दिनांक 04.02.2026 को DTP अधिकारी श्री आर.एस. भाट, निरीक्षक मंजीत, प्रभारी पुलिस थाना सैक्टर-37, गुरुग्राम की पुलिस टीम एवं HSIIDC के अधिकारियों के संयुक्त सहयोग से उक्त अवैध पार्किंग को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। पुलिस द्वारा मौके पर पूरी तरह मुस्तैद रहकर यह कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए संपन्न कराई गई।
आरोपी रिक्की के विरुद्ध अंकित अपराधिक अभियोगों का विवरण: पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के विरुद्ध निम्नलिखित आपराधिक अभियोग अंकित हैं:-
1. अभियोग संख्या 176 दिनांक 19.07.2021 धारा 148, 149, 323, 309, 452, 506 IPC, थाना DLF-III, गुरुग्राम।
2. अभियोग संख्या 165 दिनांक 06.07.2021 धारा 195A, 34, 323, 506 IPC, थाना DLF-II, गुरुग्राम।
3. अभियोग संख्या 112 दिनांक 29.07.2020 धारा Arms Act, थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम।
4. अभियोग संख्या 88 दिनांक 03.02.2018 धारा 323, 507, 506, 34 IPC, थाना बावल, रेवाड़ी।
5. अभियोग संख्या 313 दिनांक 16.12.2018 धारा 147, 148, 149, 307, 120-B IPC व Arms Act, थाना सेक्टर-37, गुरुग्राम।
6. अभियोग संख्या 314 दिनांक 10.05.2011 धारा 307, 34 IPC व 25-54-59 Arms Act, थाना सिटी, गुरुग्राम।
7. अभियोग संख्या 315 दिनांक 25.06.2013 धारा 25-54-59 Arms Act, थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम।
8. अभियोग संख्या 176 दिनांक 29.06.2011 धारा 25-54-59 Arms Act, थाना मानेसर, गुरुग्राम।
9. अभियोग संख्या 317/2012 धारा 302 IPC, थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम।
10. अभियोग संख्या 302/2018 धारा 323, 506 IPC, थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम।
11. अभियोग संख्या 158/2017 धारा 174-A IPC, थाना सेक्टर-37, गुरुग्राम।
12. अभियोग संख्या 22/2022 धारा 174-A IPC, थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम।
13. अभियोग संख्या 157/2017 धारा 174-A IPC, थाना सेक्टर-37, गुरुग्राम।
14. अभियोग संख्या 431/2020 धारा 174-A IPC, थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम।
15. अभियोग संख्या 65/2020 धारा 174-A IPC, थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम।
16. अभियोग संख्या 398/2020 धारा 174-A IPC, थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम।
17. अभियोग संख्या 1188/2020 धारा 174-A IPC, थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम।
18. अभियोग संख्या 1177/2020 धारा 174-A IPC, थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम।
19. अभियोग संख्या 689/2015 धारा 174-A IPC, थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम।
20. अभियोग संख्या 469/2015 धारा 174-A IPC, थाना DLF फेज-II, गुरुग्राम।
21. अभियोग संख्या 186/2021 धारा 506 IPC, थाना DLF फेज-III, गुरुग्राम।
22. अभियोग संख्या 161/2015 धारा 307, 34 IPC, थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम।
23. अभियोग संख्या 230/2019 धारा 506 IPC, थाना सेक्टर-9A, गुरुग्राम।
24. अभियोग संख्या 310/2013 धारा 398, 401 IPC व 25-54-59 Arms Act, थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम।
25. अभियोग संख्या 43/2015 धारा 307 IPC व 25-54-59 Arms Act, थाना DLF फेज-II, गुरुग्राम।
26. अभियोग संख्या 342/2015 धारा 25-54-59 Arms Act, थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम।
27. अभियोग संख्या 163/2016 धारा 25-54-59 Arms Act, थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम।
28. अभियोग संख्या 161/2016 धारा 148, 149, 323, 452, 395 IPC, थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम।
29. अभियोग संख्या 199/2017 धारा 307, 386, 398, 212 IPC व 25-54-59 Arms Act, थाना बावल, रेवाड़ी।
30. अभियोग संख्या 196/2017 धारा 307, 506, 34 IPC व 25-54-59 Arms Act, थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम।
31. अभियोग संख्या 351 दिनांक 10.12.2025 धारा Arms Act, थाना सेक्टर-50, गुरुग्राम।
गुरुग्राम पुलिस का संदेश: गुरुग्राम पुलिस आमजन को यह विश्वास दिलाती है कि अपराधियों, भूमाफियाओं एवं अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर रूप से जारी रहेगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों को चिन्हित करके विधि अनुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।



