अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ गुरूग्राम की बड़ी कार्यवाही: अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियार सहित 6 आरोपी काबू।
कब्जा से कुल 6 पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस, 1 कार व 1 बाईक बरामद।
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 5 फरवरी: गुरुग्राम पुलिस की अलग-अलग पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दिनाँक 04.02.2026 को अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियारों सहित निम्नलिखित 06 आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की:-
1. हरिंद्र निवासी गांव बालेवा, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) को दिनांक 04.02.2026 को अपराध शाखा फरुखनगर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने पुलिस थाना फरुखनगर, गुरुग्राम के अधिकार क्षेत्र नजदीक टी-प्वाइंट बाईपास रोड़ फरुखनगर, गुरुग्राम से 01 पिस्टल, 01 जिंदा कारतूस व 01 चोरी की बाईक सहित काबू किया।
2. राकेश उर्फ टिंकू निवासी खेड़ा डाबर (दिल्ली) को दिनांक 04.02.2026 को अपराध शाखा सैक्टर-31, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा पुलिस थाना सैक्टर-40, गुरुग्राम के अधिकार क्षेत्र नजदीक सैक्टर-40, गुरुग्राम से 01 अवैध पिस्टल सहित काबू किया।
3. विकास उर्फ विक्की निवासी होलंबी कलां (दिल्ली) को दिनांक 04.02.2026 को अपराध शाखा सैक्टर-31, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा पुलिस थाना सिविल लाईन्स, गुरुग्राम के अधिकार क्षेत्र नजदीक 32 माइल स्टोन, गुरुग्राम से 01 अवैध पिस्टल सहित काबू किया।
4. ललित निवासी प्रेम नगर, (दिल्ली), 5. अभिषेक निवासी टिकरी खुर्द, दिल्ली को दिनांक 04.02.2026 को अपराध शाखा सैक्टर-31, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा पुलिस थाना सदर, गुरुग्राम के अधिकार क्षेत्र नजदीक सैक्टर-32, गुरुग्राम से 02 अवैध पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस व 01 कार बरामद सहित काबू किया।
6. सुधीर दहिया निवासी गांव धनवापुर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) को दिनांक 04.02.2026 को अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा पुलिस थाना राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम के अधिकार क्षेत्र नजदीक गांव धनवापुर, गुरुग्राम से 01 अवैध पिस्टल सहित काबू किया।
उपरोक्त आरोपियों के कब्जा से अवैध हथियार बरामद होने पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में अलग-अलग कुल 05 अभियोग अंकित करके आरोपियों को सम्बन्धित अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी ललित जान से मारने की धमकी देने, हत्या करने व एक्साइज एक्ट के तहत 04 अभियोग दिल्ली में, आरोपी विकाश उर्फ विक्की पर जान से मारने की धमकी देने, मारपीट करने, हत्या का प्रयास करने व शस्त्र अधिनियम के तहत 04 अभियोग दिल्ली में, आरोपी राकेश उर्फ टिंकू पर धमकी देने, मारपीट करने, हत्या का प्रयास करने व शस्त्र अधिनियम के तहत 04 अभियोग दिल्ली में व हरिन्द्र पर चोरी करने, एक्साइज एक्ट के तहत 03 अभियोग जिला गुरुग्राम में पहले भी अंकित है।
पुलिस टीम द्वारा काबू किए गए उपरोक्त आरोपियों के कब्जा से कुल 06 पिस्टल, 03 जिंदा कारतूस, 01 कार व 01 बाईक बरामद की गई है। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपियों को अभियोग में गिरफ्तार करके नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोगों का अनुसंधान जारी है।



