Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
लाइव सर्जरी से युवा सर्जनों ने सीखी आधुनिक तकनीकें
गुरुग्राम। सेक्टर 90 स्थित Aarvy Healthcare में ‘SURGYNCON 2026’ का सफल आयोजन किया गया। यह उत्तर भारत के पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों और युवा सर्जनों के लिए एक विशेष लाइव ऑपरेटिव वर्कशॉप रही। अस्पताल डीएनबी कोर्स के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में भी मान्यता प्राप्त है।

कार्यक्रम को डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. सतपाल भनोट, प्रो. डॉ. सुंदर गोयल, प्रो. डॉ. आर. के. कड़वासरा और प्रो. डॉ. प्रदीप गर्ग ने संबोधित किया।
मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि नई सर्जिकल तकनीकों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग से मरीजों की रिकवरी तेज हो रही है और जटिल प्रक्रियाएं अधिक सटीकता से संभव हो पा रही हैं। अस्पताल की सीईओ डॉ. रेनू यादव ने कहा कि एआई के समावेश से स्त्री रोग संबंधी सर्जरी में उल्लेखनीय सुधार आया है।
सम्मेलन के दौरान पांच ऑपरेशन थिएटरों से 10 से अधिक सर्जरी का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें 60 से अधिक युवा सर्जनों और 20 से अधिक प्रोफेसरों ने भाग लिया। कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए भविष्य में ऐसे और सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया।




