Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम के सेक्टर 28 में शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे आग लगने की सूचना मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, एक इमारत में चार लोग फंसे होने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं।

रेस्क्यू ऑपरेशन को तेजी से अंजाम देते हुए सभी चारों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
फायर टीम की तत्परता से आग पर भी जल्द ही काबू पा लिया गया। मौके पर HSDRF (हरियाणा स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम भी मौजूद रही और स्थिति को संभालने में सहयोग किया।
पूरे घटनाक्रम की निगरानी DCP ईस्ट द्वारा की गई। पुलिस, होमगार्ड और फायर ब्रिगेड के जवानों ने बहादुरी और तत्परता का परिचय देते हुए एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।
फिलहाल, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।




