Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम, 1 अप्रैल। नगर निगम गुरुग्राम ने सिंगल यूज प्लास्टिक और प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में सेक्टर-57 इलाके में निरीक्षण के दौरान एक प्रतिष्ठान पर नियमों का उल्लंघन करते हुए पॉलिथीन का इस्तेमाल पाया गया।

निगम की टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रतिष्ठान पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने बताया कि शहर में प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू है, इसके बावजूद कुछ दुकानदार नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
नगर निगम के मुताबिक, बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही निगम ने लोगों से अपील की है कि वे कपड़े या जूट के बैग का इस्तेमाल करें और शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग दें।




