Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
हरिनगर इलाके में एक युवती की हत्या कर दी है। उसके घर वाले उसके शव को दफनाने लेकर जा रहे हैं। जल्दी आओ साहब और युवती को इंसाफ दिलाओ। यह बात एक कॉलर ने पुलिस को कॉल कर कही। यह सुनते ही हरिनगर थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह भिजवाया। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसकी मौत किस वजह से हुई और अगर हत्या की गई है तो हत्या का क्या कारण है और किसने की है।

पुलिस अधिकारी की माने तो कल दोपहर दो बजे पीसीआर कॉल पर कॉलर ने बताया कि एक युवती की उसके परिवार वालों ने हत्या कर दी है और शव को दफनाने के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही हरिनगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती का शव अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में जमा कर दिया गया।
पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। वर्तमान में मामले की जांच चल रही है। पुलिस शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।




