Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
शालीमार बाग थाना इलाके में हैदरपुर नहर में छोटी सी बात को लेकर शुरू हुए झगड़े में चाकू से वार कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। युवक की पहचान निक्की उर्फ नितेश के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2 अप्रैल की शाम को पुलिस को जानकारी मिली कि हैदरपुर नहर में किसी युवक को चाकू मार दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल नितेश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी करण उर्फ तरुण ने अपने दो साथियों मॉन्टी और एक नाबालिग के साथ मिलकर नितेश पर हमला कर दिया था। छोटी सी बहस के बाद करण ने गुस्से में आकर नितेश को कई बार चाकू से गोद दिया, जिससे युवक मौके पर ही बेहोश हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
मात्र 4 घंटे में पुलिस ने खुलासा किया
शालीमार बाग पुलिस ने स्थानीय सूत्रों और तकनीकी निगरानी के आधार पर घटना के मात्र चार घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।




