Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में शुक्रवार को कुचा महाजनी से लौट रहे एक कर्मचारी से पिस्टल के बल पर 25 लाख रुपये लूट लिए गए। आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे। सुभाष प्लेस थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुरानी सब्जी मंडी के मंगल सेन ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि वह शालैक्स केमिकल्स कंपनी में काम करते हैं और उनका ऑफिस एनएसपी के अग्रवाल साइबर प्लाजा में है। शुक्रवार को वह कुचा महाजनी से अपनी बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। जब वह शालीमार बाग पहुंचे तो बीच रास्ते में दो अज्ञात युवक बाइक पर आए, उन्हें रोका और जबरन उनकी बाइक से 25 लाख रुपये नकदी छीनकर फरार हो गए। सुभाष प्लेस थाना पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही कंपनी के कर्मचारियों के मोबाइल नंबरों की भी जांच की जा रही है कि कोई जानकार या अंदर का आदमी तो इस लूट में शामिल नहीं था।




