Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
सुल्तानपुरी थाना इलाके में छोटी-मोटी कहासुनी को लेकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक सुल्तानपुरी का ही रहने वाला है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर तीन नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस मामले में चौथे आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी क रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुल्तानपुरी थाना पुलिस को कल रात जानकारी मिली की सुल्तानपुरी के एक युवक को चाकू मार दिया गया है। उसे संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूछताछ के दौरान पता लगा कि मृतक युवक का इलाके के कुछ लड़कों से पहले भी छोटे मोटे विवाद हो चुके थे, लेकिन कभी पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी। कल शाम युवक को चार नाबालिगों ने घेर लिया। पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान नाबालिगों ने युवक को चाकू मार दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। चौथे नाबालिग की तलाश जारी है। आगे की जांच चल रही है।




