Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
गुड़गांव।
आईएमटी मानेसर स्थित मुंजाल किरिल कंपनी की ट्रैवलर बस हेलीमंडी रोड पर पलट गई। इस दौरान कंपनी के पांच कर्मचारी घायल हो गए। घायलों की पहचान मुकेश, रविंद्र, सचिन और योगेश के रूप में हुई है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बस स्टाफ कर्मचारियों को घर छोड़ने के लिए जा रही थी। इस दौरान ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। जब उसने बस को तेज भगाया तो वह उसे नियंत्रित नहीं कर पाया और गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें पांच कर्मचारी घायल हो गए।
बस में सवार कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि ड्राइवर नवीन तेज गति और लापरवाही से बस चला रहा था। कई बार ड्राइवर से गति कम करने को कहा, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। कर्मचारियों का आरोप है कि ड्राइवर शराब के नशे में था। बस हेली मंडी में एयू स्मॉल बैंक के सामने पहुंची ही थी कि ड्राइवर ने अचानक नियंत्रण खो दिया। बस लहराती हुई डिवाइडर पर चढ़ गई, ग्रिल तोड़ते हुए पलट गई।
पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सुबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने ड्राइवर नवीन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




