Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
मुंडका विधानसभा क्षेत्र से विधायक गजेंद्र सिंह दराल को बाहरी उत्तरी दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट काउंसिल (डीडीसी) चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर शुक्रवार को अलीपुर स्थित जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सांसद योगेंद्र चांदोलिया, नरेला विधायक राजकरण खत्री, डिप्टी मेयर जय भगवान यादव, नरेला जोन चेयरपर्सन बबीता दीपक डाबस, बाहरी दिल्ली जिला अध्यक्ष रामचंद्र चावरिया, उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष विनोद सहारावत, सह-प्रभारी राजकुमार चौटाला, निगम पार्षद योगेश राणा और श्रीमती जनता देवी सहित कई प्रमुख भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, क्षेत्र की सम्मानित जनता और वरिष्ठ नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी ने गजेंद्र सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। गजेंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बाहरी उत्तरी दिल्ली के विकास के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से काम करेंगे। उन्होंने क्षेत्र की जनता से सहयोग की अपील की।
यहां प्रशासनिक अधिकारियों में डीएम विशाखा यादव, एडीएम अंकुर प्रकाश मेश्राम, एसडीएम नरेला आदित्य झा, एसडीएम बवाना प्रतीक जरेड़, एसडीएम मुंडका शिव सिंह मीणा और एसडीएम मुख्यालय नीलम वेंकटाचलम ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी।




