Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
गुड़गांव।
डीएलएफ फेज 3 इलाके में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग घायल को अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं टक्कर लगने के बाद कार चालक कार को वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक सड़क पर सामान्य गति से जा रहा था। अचानक पीछे से तेज रफ्तार कार आई और उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि युवक सड़क पर जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग घायल को अस्पताल लेकर गए। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि उसकी हालत नाजुक है। पुलिस इस मामले में घायल की पहचान करने की कोशिश कर रही है। साथ ही कार चालक की भी तलाश कर रही है। पुलिस घायल के परिजन को इस मामले की जानकारी देगी।
दुर्घटना का वीडियो वायरल
इस दुर्घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में क्षतिग्रस्त कार और बाइक सड़क पर खड़ी दिख रही है, जबकि बाइक सवार सड़क पर बेसुध पड़ा हुआ है। पुलिस सूत्रों की माने तो कार ड्राइवर ने लापरवाही से वाहन चलाया था। अभी घायल युवक को होश नहीं आया है, इसलिए उसके बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।




