Bilkul Sateek News
Reporter: Sonu Rana
Author: Sonu Rana
नई दिल्ली।
डाबरी इलाके में टेलर का काम करने वाला युवक ने 7 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया। वह बच्चे को लेकर अपने गांव भाग रहा था। लेकिन पुलिस ने उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ही दबोच लिया और उससे बच्चा बरामद कर लिया। बच्चा बिल्कुल ठीक है। आरोपी की पहचान बिहार के मधुबनी के मोहम्मद अदिल अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने बच्चे को परिजन को सौंप दिया है। बच्चे के परिजन ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि डाबरी थाना पुलिस को जानकारी मिली कि इलाके के एक घर से सात वर्ष के बच्चे का अपहरण कर लिया गया है। डाबरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
एसएचओ गंगाराम मीणा के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम में इंस्पेक्टर शिव राम, सब इंस्पेक्टर साहिल, हेड कांस्टेबल राजेंद्र, हेड कांस्टेबल बच्चू सिंह और कॉन्स्टेबल कालूराम शामिल थे। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और लोकल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर अपराधी की लोकेशन ट्रेस की। इस दौरान पता चला कि आरोपी बच्चे को लेकर अपने गांव भागने की कोशिश कर रहा था। टीम ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया। बच्चा पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ था। उसे तुरंत परिवार को सौंप दिया गया।
जांच के दौरान पता लगा कि मोहम्मद अदिल अंसारी डाबरी इलाके में टेलर का काम करता था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
वहीं बच्चे के मिलने के बाद परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। बच्चे के पिता ने पुलिस की तारीफ की और कहा कि पुलिस ने बहुत तेजी और सतर्कता दिखाई। अगर थोड़ी भी देर होती तो बच्चा कहीं और पहुंच सकता था।




