Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
सेक्टर 99A मानेसर में 1 मई से ट्रैफिक डायवर्जन, 2 चरणों में होगा सड़क निर्माण कार्य

गुरुग्राम यातायात पुलिस ने आमजन के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार, सेक्टर 99A मानेसर में PHC गढ़ी से GMDA रोड तक सड़क के पुनर्निर्माण कार्य के चलते 1 मई 2026 से 30 जून 2026 तक इस मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। यह निर्माण कार्य करीब 1.8 किलोमीटर लंबे हिस्से में दो चरणों में पूरा किया जाएगा।
यातायात पुलिस के अनुसार, सड़क निर्माण का पहला चरण 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक चलेगा। इस दौरान PHC गढ़ी से MR गार्डन तक सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। पहले चरण में गढ़ी से बसई की ओर जाने वाले वाहनों को गोपालपुर के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
दूसरे चरण का कार्य 1 जून 2026 से 30 जून 2026 तक प्रस्तावित है। इस चरण में MR गार्डन से Pareena Coban Residency के पास GMDA रोड तक सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इस दौरान गढ़ी से द्वारका की ओर जाने वाले वाहनों को Pareena Coban Residency के पीछे से वैकल्पिक मार्ग पर भेजा जाएगा।
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्माण कार्य के दौरान जारी ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। साथ ही वाहन चालक निर्धारित ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।




