Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम के Amity International School के छात्रों ने STEM Racing India North Regional Finals 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 10 मई 2026 को Genesis Global School में आयोजित हुई थी।

स्कूल की टीम “Atherstrike” ने 50 टीमों के बीच अपनी strong engineering skills, innovation और teamwork का बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम में देवांशी (कक्षा 9A), भुवि खंडेलवाल (कक्षा 10H), हितार्थ मेहता (कक्षा 10B), दिवित कथूरिया (कक्षा 9H) और शांभवी श्रीवास्तव (कक्षा 9A) शामिल रहे।
प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने engineering design, speed, accuracy, presentation skills और technical understanding से judges को काफी प्रभावित किया। टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रतिष्ठित “Best Engineering Design Award” से सम्मानित किया गया। साथ ही टीम ने national level competition के लिए भी qualify कर लिया।
स्कूल की चेयरपर्सन डॉ. अमिता चौहान और प्रिंसिपल Dr. Arti Chopra ने छात्रों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। प्रिंसिपल डॉ. आरती चोपड़ा ने कहा कि ऐसी competitions छात्रों में innovation, confidence और scientific thinking को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने टीम के dedication, discipline और hard work की सराहना करते हुए national level competition के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।
स्कूल परिवार ने इस achievement पर खुशी जताते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
