Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम में गुरुद्वारा और मंदिर से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम, 22 जून। गुरुग्राम पुलिस ने गुरुद्वारा और मंदिर के दानपात्र से चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, 19 जून को थाना बजघेड़ा में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि 18 और 19 जून की रात टी-ब्लॉक, न्यू पालम विहार फेज-2 स्थित एक गुरुद्वारे के दानपात्र से नकदी चोरी कर ली गई। इसी दौरान पास के एक मंदिर के दानपात्र को भी निशाना बनाया गया।
शिकायत के आधार पर थाना बजघेड़ा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान अपराध शाखा पालम विहार की टीम ने कार्रवाई करते हुए 21 जून को बजघेड़ा फ्लाईओवर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान युवराज उर्फ गुड्डू, निवासी साहिब कुंज शंकर विहार, और करण, निवासी साहिब कुंज न्यू पालम विहार फेज-3, गुरुग्राम के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ गुरुग्राम में चोरी के छह-छह मामले पहले से दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है




