Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम: लगातार हो रही बारिश और अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने कॉर्पोरेट कंपनियों और निजी संस्थानों से कर्मचारियों को फिलहाल Work From Home (WFH) की सुविधा देने की अपील की है।

पुलिस का कहना है कि लगातार बारिश की वजह से शहर की कई मुख्य सड़कों और चौराहों पर जलभराव और लंबे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। ऐसे में अगर ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी घर से काम करेंगे तो सड़कों पर वाहनों की संख्या कम होगी, जिससे ट्रैफिक को संभालना आसान होगा और एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाएं बिना रुकावट अपना काम कर सकेंगी।
गुरुग्राम पुलिस ने कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। इसलिए कंपनियां अगले कुछ दिनों तक अपने कर्मचारियों को Work From Home की सुविधा देने पर विचार करें और प्रशासन का सहयोग करें।
पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें, ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और बारिश के दौरान सावधानी से वाहन चलाएं।




