Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम के सेक्टर 82 स्थित सिकंदरपुर बड़हा गांव में मंगलवार शाम Zepto के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना शाम करीब 6:40 बजे IMT मानेसर फायर स्टेशन को मिली। सूचना मिलते ही IMT मानेसर से दो दमकल गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं।

जब फायर टीम मौके पर पहुंची तो आग काफी तेजी से फैल चुकी थी। आसपास रिहायशी इलाके और दूसरे गोदाम भी होने की वजह से एहतियात के तौर पर सेक्टर 37, सेक्टर 29, भीम नगर, उद्योग विहार, सोहना, होंडा और मारुति मानेसर फायर स्टेशनों से भी अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं।
कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने या किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।
फायर अधिकारियों के मुताबिक आग Zepto Ltd, Kirankart और Commodum Groceries के गोदाम में लगी थी। राहत की बात यह रही कि समय रहते कार्रवाई करते हुए आसपास के दूसरे गोदामों और रिहायशी मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।




