Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
सुशांत लोक-साउथ सिटी में फिर कार्रवाई, कई PG-गेस्ट हाउस और बेसमेंट सील
गुरुग्राम। सुशांत लोक-1 और साउथ सिटी-1 में अवैध निर्माण और रिहायशी मकानों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की कार्रवाई जारी है। गुरुवार को विभाग की टीमों ने सुशांत लोक-1 के ए और बी ब्लॉक के अलावा साउथ सिटी-1 में कई मकानों पर सीलिंग और तोड़फोड़ की कार्रवाई की।

सुशांत लोक-1 के बी ब्लॉक में कार्रवाई: सुशांत लोक-1 के बी ब्लॉक में B-580 में चल रहा गेस्ट हाउस भवन मालिकों की ओर से खुद ही रिस्टोर किया गया।
B-575 में स्टिल्ट फ्लोर पर बने बार रूम, गेम रूम, टॉयलेट, स्टोर और सर्वेंट रूम को तोड़ दिया गया। वहीं B-577A में स्टिल्ट फ्लोर पर बने ऑफिस, ड्राइंग रूम, टॉयलेट, स्टोर और सर्वेंट रूम को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया गया।
B-574 में PG चल रहा था। यहां स्टिल्ट फ्लोर पर बनी किचन, डाइनिंग हॉल, टॉयलेट और स्टोर को तोड़ा गया। इसके अलावा पहली से चौथी मंजिल तक बने 40 कमरों को सील कर पूरी बिल्डिंग सील कर दी गई।
B-572 में स्टिल्ट फ्लोर पर बने ड्राइंग रूम, डाइनिंग हॉल, टॉयलेट और स्टोर को ध्वस्त किया गया।
B-571A में बने 12 कमरों को सील किया गया। विभाग के अनुसार यह रिहायशी भवन है, लेकिन इसका इस्तेमाल Palm Towns & Country Club की ओर से गेस्ट हाउस/होटल के तौर पर किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान विभाग ने बताया कि परिसर का इस्तेमाल पीछे के सेटबैक से किया जा रहा था, जबकि सामने का गेट स्थायी रूप से बंद था। विभाग के मुताबिक यह प्लॉट Palm Club के साथ मर्ज किया गया है।
वहीं B-572A में चल रहे गेस्ट हाउस के सभी 14 कमरों को सील कर दिया गया।
साउथ सिटी-1 में भी PG और गेस्ट हाउस पर कार्रवाई: साउथ सिटी-1 में भी विभाग की टीम ने कई मकानों पर कार्रवाई की।
– B-40: PG सील किया गया।
– B-45: ग्राउंड और पहली मंजिल पर चल रहा PG सील किया गया।
– B-48: भवन को स्वयं रिस्टोर किया गया।
– B-3: गेस्ट हाउस सील किया गया और फ्रंट सेटबैक में बने अवैध गार्ड रूम को तोड़ा गया।
– C-57B: स्टिल्ट फ्लोर पर लाउंज और सर्वेंट क्वार्टर के तौर पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।
सुशांत लोक-1 के ए ब्लॉक में बेसमेंट भी सील: सुशांत लोक-1 के ए ब्लॉक में भी बेसमेंट में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। विभाग ने कई संपत्तियों के बेसमेंट को सील किया।
इनमें 868A में गेस्ट हाउस वाली बिल्डिंग, जबकि 871A, 862A, 868C, 869B, 870B और 872B के बेसमेंट में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को सील किया गया।
विभाग की इस कार्रवाई के बाद सुशांत लोक-1 और साउथ सिटी-1 में रिहायशी मकानों के व्यावसायिक इस्तेमाल और अवैध निर्माण के खिलाफ चल रहा अभियान और तेज हो गया है।




