Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम। फर्रुखनगर इलाके में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 Illegal कॉलोनियों में तोड़फोड़ की। 30 अक्टूबर को पुलिस बल की मौजूदगी में चलाए गए इस डिमोलिशन ड्राइव के दौरान करीब 35.5 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही Illegal कॉलोनियों में बने निर्माण और रास्तों को हटाया गया। यह कार्रवाई गांव मुबारिकपुर, खेड़ा झांझरोला, सुल्तानपुर और फर्रुखनगर के Revenue Boundary में की गई। पूरी कार्रवाई फर्रुखनगर थाना पुलिस के सहयोग से संपन्न हुई।

प्रशासन की इस कार्रवाई में कई जगहों पर बनाए गए इंटरलॉकिंग रास्ते, मिट्टी के रास्ते, बाउंड्री वॉल और कंटेनर ऑफिस को तोड़ा गया। इसके अलावा एक अवैध फार्महाउस कॉलोनी में बने दो फार्महाउस भी ध्वस्त किए गए।
मुबारिकपुर में 3.5 एकड़ में विकसित हो रही कॉलोनी पर कार्रवाई: गांव मुबारिकपुर के Revenue Boundary में करीब 3.5 एकड़ में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। यह कॉलोनी वर्दान ग्रुप और 3S डेवलपर्स के नाम से प्रचारित की जा रही थी। यहां करीब 300 मीटर लंबा इंटरलॉकिंग रोड नेटवर्क, 100 मीटर लंबी तैयार बाउंड्री वॉल और एक कंटेनर ऑफिस को ध्वस्त किया गया।
खेड़ा झांझरोला में KPS Farms के दो फार्महाउस तोड़े: गांव खेड़ा झांझरोला में करीब 15 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध फार्महाउस कॉलोनी KPS Farms पर भी बुलडोजर चला। यहां बनाए गए दो फार्महाउस और पूरी मिट्टी की सड़क नेटवर्क को हटा दिया गया।
सुल्तानपुर में अवैध कॉलोनी पर भी हुई कार्रवाई : गांव सुल्तानपुर के राजस्व क्षेत्र में करीब 2 एकड़ में विकसित की जा रही एक अन्य अवैध कॉलोनी में भी तोड़फोड़ की गई। इस दौरान वहां बनी कबड्डी शॉप को ध्वस्त किया गया।
फर्रुखनगर के चांद नगर रोड पर दो कॉलोनियों में तोड़फोड़: फर्रुखनगर के चांद नगर रोड स्थित दो अवैध कॉलोनियों पर भी प्रशासन ने कार्रवाई की। इन दोनों कॉलोनियों का कुल क्षेत्रफल करीब 15 एकड़ बताया गया है। यहां बनाए गए मिट्टी के पूरे रोड नेटवर्क और एक कंटेनर ऑफिस को ध्वस्त कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान फर्रुखनगर थाना पुलिस का सहयोग रहा और पुलिस बल की मौजूदगी में डिमोलिशन ड्राइव को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई को इलाके में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तौर पर देखा जा रहा है।




