
file photo source: social media
Bilkul Sateek News
चंडीगढ़: हरियाणा के कई जिलों में कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुाार रेवाड़ी और पानीपत में विजिबिलिटी लगभग ना के बराबर रही। घने कोहरे के कारण वाहन सड़क पर रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार आज 10 जनवरी 2025 की रात से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। इसके चलते हरियाणा में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने हरियाणा के अंबाला और कुरुक्षेत्र में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया था, जिसका असर साफ देखने को मिल रहा है।
दिन में मौसम साफ रहने के बाद बावजूद भी सर्द हवाओं के चलते ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी के बाद से हरियाणा में बारिश हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के सात जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।