नोडल अधिकारी आरएस बाठ की चेतावनी
अतिक्रमण हटाएं, वरना होगी एफआईआर
विरोध से निपटने के लिए भारी पुलिसबल तैनात
गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर हटाया अतिक्रमण
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 13 जनवरी। लोहड़ी के पावन मौके पर आज नोडल अधिकारी आरएस बाठ अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन में नजर आए। आरएस बाठ बुलडोजर और भारी पुलिस बल के साथ गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर पहुंचे। उन्होंने वहां पर 60 एकड़ जमीन पर बनी अवैध नर्सरी को ध्वस्त करवा दिया। आरएस बाठ ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि वे जल्द से जल्द अपनी अवैध नर्सरियां या दुकानें खुद हटा लें, वरना बुलडोजर एक्शन के साथ-साथ उनपर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।
गुरुग्राम में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्ती बरतता हुआ नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आज नोडल अधिकारी आरएस बाठ ने गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर हो रखे अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। प्रशासन ने वहां पर 60 एकड़ में अवैध तरीके से बनी नर्सरी को ध्वस्त कर दिया। गुरुग्राम को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए हर जगह अभियान चलाया जा रहा है और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अवैध नर्सरी को ध्वस्त करते हुए बाठ ने अतिक्रमण करवाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के भी आदेश दिए। विरोध से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिसबल भी तैनात थी।
नोडल अधिकारी आरएस बाठ ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग यहां अवैध तरीके से नर्सरी या दुकान बनाते हैं उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। हम लोगों का नुकसान नहीं करना चाहते, इसलिए उनको कुछ दिन की मोहलत देते हैं, लेकिन तब भी वो नहीं मानते हैं, तो हम सख्त एक्शन लेंगे।



