file photo source: social media
तीन हजार रुपए ,लैपटॉप चार्जर सहित, एक्स-रे मशीन व अन्य मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद
गुरुग्रामः 13 जनवरी। यहां के सेक्टर- 45 स्थित क्लीनिक में चोरी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के क़ब्ज़े से तीन हजार नकद, एक्स-रे मशीन और लैपटॉप चार्जर, मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया।एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-40 की पुलिस टीम को लिखित शिकायत दी कि सेक्टर -45, गुरुग्राम में उनके क्लीनिक से 8-9 जनवरी की रात को नकदी, लैपटॉप, एक्स-रे मशीन व अपने मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया गया । शिकायत पर थाना सेक्टर-40 में सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। अपराध शाखा सेक्टर-40 पुलिस टीम ने अभियोग में दो आरोपियों को कल सेक्टर-44 से काबू किया गया। आरोपियों की पहचान पंकज साहू निवासी गांव बैगानी जिला दरभंगा (बिहार) व साहिल तंवर निवासी गांव कन्हैया कॉलोनी सेक्टर-44, गुरुग्राम के रुप में हुई। पुलिस टीम दने आरोपियों के कब्जा से चोरी हुए तीन हजार रुपए, एक लैपटॉप चार्जर सहित, एक्स-रे मशीन व अन्य मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है।



