
चंडीगढ: हरियाणा वासियों को फिलहाल ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। कोहरा दिक्कतें खड़ी कर रहा है। ऐसे में आम लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे एक बात तो तय है कि प्रदेश में फिर से तापमान में और गिरावट आएगी।
एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टर्वेंस के एक्टिव होने के कारण मौसम में नमी बढ़ गई है। सुबह और रात के समय धुंध के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के पानीपत, सोनीपत,रोहतक, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों के कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि, अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने फिर बारिश की भी संभावना भी जताई हैै। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से 21 जनवरी को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है। इसके चलते 21 और 22 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश के हो सकती है, जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ जाएगी।