
नई दिल्ली, 8 फरवरी। दिल्ली विधानसभा 2025 में भारतीय जनता पार्टी ने खबर लिखे जाने तक 40 सीटों पर बढ़त बना रखी है। वहीं, आम आदमी पार्टी की स्थिति में कुछ सुधार दिख रहा है वह 30 सीटों पर आगे चल रही है। उधर, कांग्रेस का खाता भी खुलता हुआ नहीं दिख रहा है।
सुबह मतगणना के शुरुआती रूझानों में भाजपा क्लीन स्वीप करती हुई नजर आ रही थी। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है आम आदमी पार्टी के वोट प्रतिशत में सुधार दिख रहा है। आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। छह राउंड की गिनती के बाद अरविंद केजरीवाल केवल 225 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां भाजपा से प्रवेश वर्मा आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी संदीप दीक्षित तीसरे नंबर पर हैं। नई दिल्ली सीट जीत की तिगड़ी लगाने वाले केजरीवाल सुबह की शुरुआती गणना में पिछड़ रहे थे। बाद की चार राउंड की गणना में केजरीवाल हल्की सी बढ़त ली थी। छठें राउंड में एक बार फिर प्रवेश वर्मा आगे हो गए।
वहीं, भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता रोहिणी सीट से आगे चल रहे हैं। कालका जी सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पीछे चल रही हैं। यहां पर भाजपा प्रत्याशी आतिशी और कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा से आगे चल रही हैं।