
फरीदाबाद के सेक्टर-3 में चली गोली
युवक ने महिला पर चलाई गोली
गोली लगने से महिला घायल
घायल महिला निजी अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को दबोचा
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 16 फरवरी। फरीदाबाद की सेक्टर-3 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कल शाम उस समय दहशत फैल गई, जब एक युवक ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। महिला अपनी बेटी को घर पर पढ़ा रही थी, तभी स्कूटी पर आए आरोपी ने दरवाजे को खटखटाया। आने वाले खतरे से अनजान महिला ने जैसे ही दरवाजा खोला युवक ने उस पर गोली चला दी। गोली महिला को लगने के बाद युवक वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर उसे कुछ ही घंटों में धरदबोचा। वादरात के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।
सेक्टर-8 थाने के एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि घायल महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अपराध शाखा की टीमों का गठन किया गया। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी की पहचान कर उसे धरदबोचा। पुलिस जल्द ही आरोपी को अदालत में पेश कर उसकी पुलिस रिमांड मांगेगी। पुलिस इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला को गोली मारने के पीछे आरोपी युवक की क्या मंशा थी और इस वारदात में कोई और तो शामिल नहीं है।