
file photo source: social media
Bilkul Sateek News
चंडीगढ़, 1 मार्च। पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सख्त एक्शन लिया है। कई अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। 8 छात्रों और कई लोगों पर मामला दर्ज किया गया है और कई पर मामले दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा शिक्षा बोर्ड की दसवीं और 12वीं कक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी काफी नाराज बताए जाते हैं। उन्होंने इस मामले में दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है।
सीएम सैनी ने इस मामले में 4 सरकारी और एक निजी परीक्षा निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। चारों सरकारी परीक्षा निरीक्षकों को निलंबित भी कर दिया गया है। दो सेंटर सुपरवाइजरों को भी निलंबित किया गया है।
वहीं, 4 बाहरी लोगों और 8 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
मामले में शुरुआती जांच में दोषी पाए गए 25 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। इनमें से 4 डीएसपी, 3 एसएचओ और चौकी इंचार्ज भी शामिल है।