
फरीदाबाद (अजय वर्मा) । बल्लभगढ़ के बूथ नंबर 1186 पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा ने परिवार के साथ अपना वोट डाला।
उन्होंने कहा कि कोई विपक्ष नहीं हैं और हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनी है। दिल्ली में भी कांग्रेस को जीरो किया और हरियाणा के निगम चुनावों में भी भाजपा की सरकार बनेगी।
विकास के मामले में फ़रीदाबाद साल 2027 तक विकास मॉडल बनेगा।
यहाँ मेयर प्रत्याशी प्रवीण बतरा जोशी देश भर में सबसे ज़्यादा वोटों से जीतकर रिकार्ड बनाएंगी।