Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), फरीदाबाद में कल बिहार की संस्कृति दिखेगी और साथ में परोसे जाएंगे व्यंजन। मौका होगा बिहार दिवस के आयोजन का। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक भारत श्रेष्ठ भारत को लेकर बिहार और हरियाणा के लोगों में आपसी भाईचारे को बढ़ाना है। हरियाणा में 22 से 31 मार्च तक यह कार्यक्रम 7 जगहों पर आयोजित किए जा रहे हैं।
बिहार राज्य की स्थापना दिवस यानी बिहार दिवस के अवसर पर जिला भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के बिहार प्रदेश सचिव सरोज कुमार झा ने कहा कि कल फरीदाबाद में बिहार दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम मे केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्य मंत्री राजेश नागर भी उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर बिहार की संस्कृति पेश की जाएगी, वही बिहार के व्यंजन भी परोसे जाएंगे।
सरोज कुमार झा ने बताया कि आज से पूरे देश में 22 मार्च से लेकर 31 मार्च तक पूरे देश में 75 स्थान पर बिहार दिवस मनाया जा रहा है। जिसके चलते हरियाणा में पहली बार फरीदाबाद समेत 7 जिलों में बिहार दिवस मनाया जा रहा है और कल फरीदाबाद में बिहार दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक भारत श्रेष्ठ भारत को लेकर बिहार और हरियाणा के लोगों में आपसी भाईचारे को बढ़ाना है और इन कार्यक्रमों के माध्यम से बिहार के लोगों का सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जहां बिहार जन्मभूमि है वहीं बिहार के लोग देश के विभिन्न हिस्सों में काम करते हैं वह उनकी कर्मभूमि है। इस मौके पर भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ हरियाणा प्रदेश की महिला प्रमुख पुनीता झा ने भी यहां आयोजित होने वाले बिहार दिवस कार्यक्रम को लेकर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि इस कार्यक्रम में बिहार के मशहूर व्यंजन परोसे जाएंगे वही बिहार की संस्कृति का भी प्रदर्शन होगा।




