Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम | मंगलवार : टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग, गुरुग्राम द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी महाअभियान के चौथे दिन भी शहर में बुलडोज़र की गूंज सुनाई दी। डीटीपी एन्फोर्समेंट (DTP Enforcement) के नेतृत्व में यह व्यापक कार्रवाई आठ लाइसेंस कॉलोनियों में एक साथ की गई, जिसमें सड़कों के राइट ऑफ वे (ROW), ग्रीन एरिया और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इस अभियान का नेतृत्व डीटीपीई (एन्फोर्समेंट) अमित मधोलिया ने किया, जिनके निर्देशन में विभिन्न टीमों ने समन्वित तरीके से अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई को अंजाम दिया।

संकरी सड़कों को मिली राहत
विभाग के अनुसार, कई स्थानों पर मकानों के आगे और कॉर्नर प्लॉट्स के किनारों पर अवैध ग्रिल, रैंप और फेंसिंग इस कदर बढ़ गई थी कि दो गाड़ियां एक साथ निकल पाना मुश्किल हो गया था। कार्रवाई के बाद अब सड़कों में पर्याप्त चौड़ाई देखने को मिल रही है। हालांकि इस कार्रवाई से लोगों को अस्थायी असुविधा हो सकती है, लेकिन दीर्घकाल में इससे यातायात और शहरी व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा।

एरिया वाइज कार्रवाई का विवरण
टीम-1: DLF फेज-2
एम ब्लॉक, आकाशनीम मार्ग, एल एवं एल एक्सटेंशन, कासिया मार्ग और क्यू ब्लॉक में करीब 800-900 मकानों को कवर किया गया।
250+ अवैध लॉन/रेलिंग हटाई गईं
80+ गार्ड रूम ध्वस्त
250+ छोटे अतिक्रमण (दीवार, नेम प्लेट, शेड) हटाए
टीम-2: साउथ सिटी-1 एवं ग्रीनवुड सिटी
13 किमी सड़क अतिक्रमण मुक्त
70 दुकानों के सामने रैंप/एक्सटेंशन हटाए
29 गार्ड रूम, 8 टिन शेड, 12 अस्थायी ढांचे हटाए
40 मकानों के सामने अवैध संरचनाएं हटाईं
टीम-3: पालम विहार
150 मकानों के आगे दीवार/फेंसिंग हटाई
16 गार्ड रूम ध्वस्त
टीम-4: सुशांत लोक-2
30 रैंप, 6 गार्ड रूम, 3 डीजी सेट हटाए
12 बाउंड्री वॉल और 18 ग्रीन एरिया अतिक्रमण हटाए
12 किमी रोड नेटवर्क कवर
टीम-5: उप्पल साउथेंड / सेक्टर-49
6 अवैध दुकानें ध्वस्त
11 गार्ड रूम, 20 रैंप-सीढ़ियां, 15 फेंसिंग, 15 कार शेड हटाए
9 किमी रोड कवर
टीम-6: सुशांत लोक-1
9 गार्ड रूम, 2 पार्किंग शेड हटाए
25 रैंप/सीढ़ियां/दीवारें और 35 फेंसिंग हटाई
7 होर्डिंग्स व कमर्शियल अतिक्रमण हटाए
2.5 किमी रोड मुक्त
टीम-7: उप्पल साउथेंड, मालिबू टाउन, विपुल वर्ल्ड, अल्मेडा
बैरिकेडिंग, रैंप, प्लेटफॉर्म और बाउंड्री वॉल हटाए
8 गार्ड रूम ध्वस्त
5 मकान (PG/कमर्शियल उपयोग) चिन्हित
3 किमी क्षेत्र कवर
टीम-8: अंसल वर्सालिया एवं ऐसेन्सिया
15 ग्रिल फेंसिंग, 40+ प्लांटर्स, 7 गार्ड केबिन हटाए
स्पष्ट संदेश, अब नहीं चलेगा अतिक्रमण: विभाग ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार और सख्ती के साथ जारी रहेगा। शहर की सभी लाइसेंस कॉलोनियों में सड़कों, ग्रीन एरिया और सार्वजनिक स्थानों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करना लक्ष्य है।
डीटीपीई अमित मधोलिया ने कहा, : “यह कार्रवाई एक दिन की नहीं, बल्कि शहर को व्यवस्थित और सुगम बनाने की प्रक्रिया है। पहले नागरिकों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था, लेकिन सहयोग न मिलने पर सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। अब नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी छूट के कार्रवाई जारी रहेगी।”




