Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
नूंह पुलिस जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। पिछले तीन दिनों के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 68 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 4 उद्घोषित अपराधी भी शामिल हैं।

पुलिस ने गोकशी, गौ-तस्करी, लूट, चोरी, साइबर ठगी और अन्य आपराधिक मामलों में शामिल आरोपियों पर कार्रवाई की है। इसके अलावा 2 अतिवांछित बदमाशों समेत 33 संदिग्ध लोगों और मनचलों को भी पकड़कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई अहम बरामदगी भी की हैं। पुलिस टीमों ने 21 गोधन, 7 चोरी की मोटरसाइकिल, 2 ट्रक, एक ईको कार, एक पिकअप वाहन, एक बोलेरो गाड़ी, 36,500 रुपये नकद, एक पिस्टल और 10 कारतूस, 7 मोबाइल फोन, 8 सिम कार्ड और 15,672 बीयर की बोतलें बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जिले में कानून व्यवस्था मजबूत रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में भी अपराध और अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




