
गणतंत्र दिवस समारोह
राव नरबीर सिंह ने किया ध्वजारोहण
पुलिस के जवानों ने दी सलामी
कैबिनेट मंत्री ने किया परेड का निरीक्षण
गुरुग्राम, 26 जनवरी। गुरुग्राम का ताऊ देवीलाल स्टेडियम आज भारतीय संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। स्कूली छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियों से अलग-अलग राज्यों की परपंराओं और संस्कृतियों का जीवंत चित्रण किया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों ने अपनी झांकियां और प्रस्तुति दी। वहीं स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। स्कूली बच्चों ने अलग-अलग राज्यों की संस्कृति को बखूबी दर्शाया। अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए बच्चों ने एक से बढ़़कर एक देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुति देते हुए उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज जिस तरह से तेजी से विकास कर रहा है। उसी कड़ी में प्रदेश में भी लगातार मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे कार्यों के कारण समान विकास हो पा रहा है।
इससे पहले उद्योग एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। पुलिस के द्वारा जवानों उन्हें सलामी दी गई।