Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम में पुलिस की सतर्कता और तेजी से कार्रवाई की बदौलत एक 10 वर्षीय गुमशुदा बच्ची सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच गई। शनिवार को पुलिस की ERV-301 टीम को देवीलाल पार्क के पास एक बच्ची अकेली और असहाय हालत में मिली।

बच्ची की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे तुरंत सेक्टर-53 थाना लाया गया। यहां महिला ASI रेखा ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए बच्ची के परिवार की तलाश शुरू की। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने बच्ची के पिता इरफान अहमद और माता फरहाना का पता लगा लिया। परिवार मूल रूप से बिजनौर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और फिलहाल गुरुग्राम में रह रहा है।
पुलिस ने जरूरी सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। अपनी बेटी को सुरक्षित देखकर परिवार ने राहत की सांस ली और गुरुग्राम पुलिस का आभार जताया।
इस मौके पर पुलिस ने लोगों से अपील की कि बच्चों पर विशेष ध्यान रखें। यदि कोई बच्चा गुमशुदा, लावारिस या किसी तरह की मदद का जरूरतमंद दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते उसकी सहायता की जा सके।
यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि समय पर पुलिस की कार्रवाई कई परिवारों को बड़ी परेशानी से बचा सकती है।




