Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
देव समाज विद्या निकेतन विद्यालय में आयोजित संस्कृत समर कैंप का सातवां और अंतिम दिन उत्साह, सीख और मनोरंजन से भरपूर रहा। कैंप के समापन अवसर पर विद्यार्थियों के लिए कई रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की गईं।

बच्चों को इस दौरान पारंपरिक इनडोर खेलों की जानकारी दी गई और उनके महत्व के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों ने कैरम, लूडो, सांप-सीढ़ी, चौपड़ और पहेलियों जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि ये खेल सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं हैं, बल्कि एकाग्रता, धैर्य, तार्किक सोच और टीम भावना को भी मजबूत बनाते हैं।
इसके अलावा विद्यार्थियों को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ सूर्य नमस्कार के 12 आसनों का अभ्यास किया। योग गतिविधि के दौरान बच्चों में ऊर्जा और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
समर कैंप का अंतिम दिन होने के कारण विद्यालय परिसर में अलग ही उत्साह नजर आया। विद्यार्थियों ने सभी गतिविधियों का आनंद लिया और साथ मिलकर जलपान भी किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावक भी मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या आदरणीया मीता माथुर ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्कृत समर कैंप का समापन बच्चों के लिए यादगार, प्रेरणादायक और सीख से भरा अनुभव बनकर रहा।




