Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम। जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 21 अक्टूबर 2026 को बोहड़ा कलां, खड़खड़ी और जमालपुर गांवों में तीन कॉलोनियों को तोड़ा गया। थाना बिलासपुर पुलिस के सहयोग से की गई इस कार्रवाई में निर्माणाधीन ढांचों, डीपीसी और चारदीवारी को तोड़ा गया। साथ ही, कॉलोनियों में बनाई गई कच्ची सड़कों को भी उखाड़ दिया गया।

बोहड़ा कलां में 1.5 एकड़ में बनी कॉलोनी पर कार्रवाई: बोहड़ा कलां गांव के राजस्व क्षेत्र में करीब 1.5 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में चार डीपीसी और तीन चारदीवारी को पूरी तरह तोड़ दिया गया। इसके अलावा, कॉलोनी में बनाई गई कच्ची सड़कों को भी उखाड़ दिया गया।
खड़खड़ी में 1.25 एकड़ की कॉलोनी में तोड़फोड़: खड़खड़ी गांव के राजस्व क्षेत्र में करीब 1.25 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनी पर भी कार्रवाई की गई। यहां पांच डीपीसी/चारदीवारी और दो निर्माणाधीन ढांचों को तोड़ा गया। कॉलोनी में बनी कच्ची सड़कों को भी उखाड़ दिया गया।
जमालपुर में 5 एकड़ की कॉलोनी पर चला बुलडोजर: जमालपुर गांव के राजस्व क्षेत्र में करीब पांच एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में दो डीपीसी/चारदीवारी और एक निर्माणाधीन ढांचे को तोड़ा गया। इसके साथ ही कॉलोनी की कच्ची सड़कों को भी उखाड़ दिया गया।
तीनों गांवों में यह कार्रवाई थाना बिलासपुर पुलिस के सहयोग से की गई। इस अभियान के दौरान तीनों कॉलोनियों में किए गए निर्माण और कच्चे सड़क नेटवर्क को हटाया गया।




