Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
दिल्ली पुलिस के दखल के बावजूद जारी रही कार्रवाई, सेक्टर-21 से हटाया गया वर्षों पुराना अवैध कब्जा
गुरुग्राम के सेक्टर-21 में गुरुवार को HSVP (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली सीमा से सटी अपनी सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। यह कब्जा हटाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी और कई वर्षों से मामला लंबित था।

संपदा अधिकारी राकेश सैनी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार गुरुग्राम जगदीश बिश्नोई भी मौजूद रहे। अभियान का नेतृत्व उपमंडल अभियंता गौरव यादव ने किया। उनके साथ विभाग के अन्य अधिकारी और फील्ड स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार, कब्जा हटाने के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विरोध और बीच में आई अन्य बाधाओं के बावजूद कार्रवाई नहीं रोकी गई और सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया गया।
सेक्टर-21 की RWA का कहना है कि इस अवैध कब्जे को हटवाने के लिए निवासी कई वर्षों से प्रयास कर रहे थे। आखिरकार विभाग की कार्रवाई से लोगों को राहत मिली है। RWA ने इस कदम के लिए HSVP और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस कार्रवाई से न केवल सरकारी जमीन सुरक्षित हुई है, बल्कि क्षेत्र में भविष्य में होने वाले विकास कार्यों का रास्ता भी साफ हुआ है।




