Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम, 6 अगस्त 2026। गुरुग्राम में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने कॉर्पोरेट कंपनियों और निजी संस्थानों से अपील की है कि वे आज, 6 अगस्त को अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) की सुविधा दें।

पुलिस का कहना है कि बारिश की वजह से मुख्य सड़कें और कई अहम चौराहे प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में अगर कम लोग सड़कों पर निकलेंगे तो ट्रैफिक का दबाव घटेगा और पुलिस के लिए यातायात को सुचारू रखना आसान होगा। साथ ही एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही भी बिना किसी रुकावट के हो सकेगी।
गुरुग्राम पुलिस ने कहा है कि नागरिकों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। पुलिस ने कंपनियों और आम लोगों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें और बारिश के दौरान पूरी सावधानी बरतें।




