Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर गुरुग्राम में श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 7 जून से 15 जून 2026 तक नंदी धाम गौशाला, कार्टरपुरी रोड, अशोक विहार फेज-3 एक्सटेंशन में होगा।

इस दौरान श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराने के लिए हरिद्वार के कनखल से पधार रहे पूज्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज कथा वाचन और प्रवचन करेंगे। आयोजकों के अनुसार कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन, सत्संग और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन होगा। आयोजन समिति का कहना है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और धार्मिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।
श्री गीता भागवत प्रचार समिति (गुरुग्राम) ने शहर और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धार्मिक आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है।
कार्यक्रम स्थल: नंदी धाम गौशाला, कार्टरपुरी रोड, अशोक विहार फेज-3 एक्सटेंशन, गुरुग्राम
तिथि: 7 जून से 15 जून 2026 तक




