Bilkul Sateek News
Reporter: Pardeep Narula
Author: Pardeep Narula
गुरुग्राम, 4 जुलाई। हरियाणा में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान को लेकर जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने शनिवार को गुरुग्राम के सूर्य विहार स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं और बूथ स्तर के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में जजपा के गुरुग्राम प्रभारी डॉ. केसी बांगड़ मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

बैठक में मतदाता सत्यापन अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई और इस बात पर जोर दिया गया कि कोई भी पात्र मतदाता वोटर लिस्ट से छूटने न पाए। डॉ. केसी बांगड़ ने कहा कि हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी के साथ बूथ स्तर पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सही और अपडेट मतदाता सूची बेहद जरूरी है।
बैठक में चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 11-11 सदस्यीय कमेटियां बनाने का फैसला लिया गया। ये कमेटियां बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं और बीएलए-2 के साथ समन्वय बनाकर मतदाता सत्यापन अभियान की निगरानी करेंगी।
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकरान ने भी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को गंभीरता से चलाएं और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से न छूटे।
बैठक में कर्नल एस.एस. राठी, दलबीर धनखड़, रिशीराज राणा, विद्यासागर, संतोष धारीवाल, मेघराज यादव, बल्ले चेयरमैन, अख्तर अली, मुकेश लक्कड़, संदीप कुंडू, दीपक डागर, रविंद्र सिंघरोहा, सतबीर लाकड़ा, नरेश दहिया, सतीश राघव, रतन शर्मा, दीपक यादव, सन्नी कटारिया, डॉ. सौरभ गुप्ता, समुंदर धनखड़, प्रहलाद कटारिया, सतबीर गाडौली, विपिन गुर्जर, नागेंद्र डागर, सुरेंद्र पंवार, विक्रांत कटारिया, मंजू देवी, मीनाक्षी, सावित्री, सुखबीर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।




