Bilkul Sateek News
गुरुग्राम। गीता मनीषी स्वामी श्रीज्ञानानंद महाराज के पावन जन्मोत्सव पर गुरुग्राम की धरा पर गीता का ज्ञान बहेगा। श्री कृष्ण कृपा प्रेरणा महोत्सव में खुद स्वामी श्रीज्ञानानंद महाराज खुद अपने श्रीमुख से मौजूद श्रद्धालुओं पर गीता के ज्ञान के वर्षा करेंगे। महोत्सव 15 मई को शाम 7 से रात 11 बजे तक सेक्टर-29 के लेजरवैली पार्क में होगा। श्रद्धालुओं के लिए इसका लाइव टेलीकॉस्ट बिलकुल सटीक के यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है। जो श्रद्धालु महोत्सव में शामिल नहीं पा वो इस लाइव टेलीकॉस्ट से इसका घर बैठे लाभ उठा सकते हैं।
https://www.youtube.com/@bilkulsateek
कार्यक्रम के संयोजक बोध राज सीकरी ने बताया कि महोत्सव में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर होंगे। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव इसकी अध्यक्षता करेंगे। वहीं, महोत्सव में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल होंगी।



