
गुरुग्राम, 5 जून। हरियाणा जुलाई में होने वाली राष्ट्रीय ULB कॉन्फ्रेंस का मेजबान होगा।
लोकसभा ने हरियाणा विधानसभा को 3-4 जुलाई को राष्ट्रीय कॉन्फ्रेस को आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस को लेकर गुरुग्राम में बैठक की।
बैठक में हरियाणा सरकार और हरियाणा विधानसभा के कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।