Bilkul Sateek News
फरीदाबाद, 4 सितंबर। बिलकुल सटीक न्यूज के फरीदाबाद संवाददाता अजय वर्मा और पत्रकार साथी सुधीर वर्मा ने दिव्यांग व जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरित कर जन्मदिन को खास बनाया और समाज को एक नेक संदेश भी दिया।
नवदीव सेवा समिति ट्रस्ट और भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से फरीदाबाद की अपना घर सोसायटी के निकट संजय कालोनी स्थित चेतना वेल्फेयर सोसाइटी में पढ़ने वाले दिव्यांग व जरूरतमंद बच्चों के लिए एक खास कार्यक्रम पत्रकार अजय वर्मा और पत्रकार सुधीर वर्मा के जन्मदिन पर रखा गया था। इस अवसर पर जहां बच्चों को स्टेशनरी व रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया। वहीं, इन बच्चों को पढ़ाने वाली टीचरों को भी उपहार भेंट किए गए।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से हरियाणा महिला आयोग की चेयर पर्सन रेनू भाटिया, मनोनीत पार्षद जसवंत सैनी, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बबली, कांग्रेस नेता पराग शर्मा, इनेलो की महिला जिला अध्यक्ष जगजीत कौर पन्नू, समाजसेवी मामचंद, मुनेश शर्मा, सुनील यादव, अवधेश ओझा, नरेश शास्त्री, विमल खंडेलवाल, परविंदर राजपाल, भुवनेश्वर हिंदुस्तानी, यशपाल शर्मा, डॉ. धर्मेंद्र नांदल, राजेश मदान, रेखा शर्मा और कैलाश शर्मा के अलावा शहर के कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।
इस मौके पर हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन ने पत्रकारों द्वारा इस तरह से जन्मदिन मनाए जाने पर उनकी तारीफ की और कहा कि वह भी आने वाले समय में अपना जन्मदिन इस संस्था में जरूर मनाएगी और जो भी सहयोग उनकी व सरकार की तरफ हो सकेगा वह करेंगी। इस मौके पर उन्होंने टीचर्स डे के ऊपर छात्राओं द्वारा टीचर की तरह किए गए एक्ट को खूब पसंद किया और अपने निजी अनुभव समझा किए।




