Bilkul Sateek News
गुरुग्राम (चेतना धनखड़), 5 सितंबर। गुरुग्राम में रह रही एक रशियन महिला ने अपने खर्चों का ऐसा खुलासा किया है कि इंटरनेट पर हलचल मच गई है। इंस्टाग्राम पर वायरल हुए वीडियो में महिला ने बताया कि वह जिस 1 BHK फ्लैट में रहती है, उसका किराया ही ₹1.20 लाख महीना है — यानी इतने में तो छोटे शहरों में EMI देकर पूरा फ्लैट खरीदा जा सकता है। यही नहीं, उसकी रोज़मर्रा की लाइफ़स्टाइल भी पूरी तरह ‘लक्ज़री मोड’ पर चलती है।
उबर ब्लैक की हर राइड पर करीब ₹1,000, लंच पर ₹2,500, बिजली के बिल पर ₹15,000, शॉपिंग में ₹30,000, दवाइयों पर ₹20,000, ब्यूटी व सैलून अपॉइंटमेंट्स में ₹15,000 और ग्रॉसरी पर ही ₹40,000 महीना खर्च — सुनकर यूज़र्स के होश उड़ गए। सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई, किसी ने मज़ाक में लिखा, “क्या आप स्वर्ग में रहती हैं?” तो किसी ने बिजली बिल पर तंज कसा, “इतना बिल तो बिटकॉइन माइनिंग में आता है।” लोगों ने यह भी कहा कि यह भारत की महंगाई नहीं बल्कि उसकी लक्ज़री पसंद का नतीजा है, वरना गुरुग्राम जैसे महंगे शहर में भी किफ़ायती तरीके से आराम से रहा जा सकता है। वायरल वीडियो ने यह बहस भी छेड़ दी है कि क्या भारत अब वाक़ई महंगा हो गया है, या कुछ लोग ही इसे अपनी पसंद से महंगा बना रहे हैं।




